फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से महिला की मौत

Thu, 15 Jan 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में रहने वाले राजू सक्सेना की 22 वर्षीय पत्नी दुर्गा की प्रसव के बाद इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पूरनपुर (पीलीभीत) क्षेत्र माधौटांडा में रहने वाली मायादेवी ने चार साल पहले अपनी बेटी दुर्गा की शादी मोहल्ला बिजलीपुरा में रहने वाले राजू सक्सेना से की थी। बुधवार को दुर्गा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार वालों ने दुर्गा का प्रसव घर में ही करा दिया। दुर्गा ने एक बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद दुर्गा की हालत बिगड़ने लगी। आरोप है कि राजू ने अपनी सास मायादेवी को फोन करके इलाज के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। उस वक्त मायादेवी अपने भांजे दिनेश के घर दिल्ली में थीं। मायादेवी ने पूरनपुर में रहने वाली अपनी बहन माधुरी को फोन करके रुपया लेकर दुर्गा के घर जाने के लिए कह दिया। माधुरी रात करीब दस बजे दुर्गा की ससुराल पहुंचीं। उन्होंने देखा कि दुर्गा बेहोशी की हालत में घर में पड़ी हुई थी। दुर्गा को तुरंत पड़ोस के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुर्गा की मां मायादेवी दिल्ली से यहां पहुंच गईं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इलाज में लापरवाही बरतने से उनकी बेटी दुर्गा की मौत हुई है। ससुराल वालों ने इलाज के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज करके राजू और उसकी मां लक्ष्मी को गिरफ्तार कर लिया है।


इलाज में कोताही का आरोप, किया हंगामा
तिलहर। इलाज कराने आई महिला की हालत बिगड़ने पर कुछ लोगों ने सीएचसी पर कुछ देर तक हंगामा और शोर शराबा करते हुए डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बाद में कुछ संभ्रात लोगों की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में सुलह नामा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें