डॉ. सोम शेखर के अस्पताल मेें वृद्धा की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को रंगकर्मियों ने बैठक करके डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
बरेली मोड़ के पास साउथ सिटी कॉलोनी में रहने वाले रंगकर्मी विकास गुप्ता की मां मोहनी गुप्ता की मौत शेखर अस्पताल में हो गई थी। आरोप लगाया गया था कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. विजय शर्मा पर इलाज में लापरवाही बरती थी। मामले में डॉ. शेखर की तरफ से दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बृहस्पतिवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में हुई रंगकर्मियों की बैठक में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक जरीफ मलिक आनंद, शमीम आजाद, मनोज मंजुल, चंद्र मोहन महेंद्रू, जगदीश रस्तोगी, भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।