फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और उनके बेटे के खिलाफ डीएम से शिकायत

Fri, 24 Jun 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विधायक और उनके बेटे के खिलाफ डीएम से शिकायत
विज्ञापन
भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव हार चुकीं रागिनी सिंह ने बसपा विधायक रोशन लाल वर्मा और उनके बेटे व ब्लॉक प्रमुख मनोज वर्मा पर क्षेत्रवासियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि निगोही निवासी अनिल वर्मा के साथ तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा और उनके बेटे मनोज वर्मा ने मारपीट की। दोनों पक्षों के बीच अनिल के खेत से रास्ता निकालने को लेकर कहासुनी हुई थी। शुक्रवार को अनिल वर्मा के साथ भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने डीएम पुष्पा सिंह से मुलाकात की और कार्रवाई कराने की मांग की। डीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में अनिल वर्मा ने बताया कि वह अपने पुश्तैनी खेत की प्लाटिंग करके जमीन की बिक्री कर रहे हैं। मगर ब्लॉक प्रमुख मनोज वर्मा ने जबरन खेत से होकर रोड बनवानी शुरू कर दी। मना करने पर विधायक रोशन लाल तमाम समर्थकों के साथ खेत पर आ धमके और राइफलें, रिवाल्वर तानकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। निगोही थाने जाने पर एसओ ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, विधायक पुत्र व निगोही ब्लॉक प्रमुख मनोज वर्मा ने शिकायत को गलत बताया। कहा कि अनिल और उनके भाई अवधेश के प्लाट मौके पर हैं और विवाद भी दोनों भाइयों बीच हुआ था। करीब दो सौ मीटर सीसी रोड जिला पंचायत से स्वीकृत हुई है, जो बनवाई जा रही है। अनिल ने विवाद के दौरान प्रभू सिंह पर हमला कर दिया। जानकारी पाकर विधायक स्वयं मौके पर गये थे। इनका मारपीट के मामले से कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें