फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौर से देखिए इस युवक को, ये किन्नर बन घरों से करता था वसूली

Fri, 24 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
लोगों के घरों में युवक किन्नर बन कर जबरन वसूली
विज्ञापन
लोगों के घरों में युवक किन्नर बन कर जबरन वसूली करने का मामला सेक्टर 38 से सामने आया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सेक्टर 38 के एक घर में ऐसे ही चार बहरू पिये किन्नर बनकर घर में घुसे और घर से 2200 रुपये ले गए। जब इसके बाद उन्होंने और पैसे मांगने शुरू कर दिए तो परिवार ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने चार में से एक को पकड़ भी लिया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर 38 डी में रहने वाली निधी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे उनके घर में चार युवक किन्नर बन कर जबरदस्ती अंदर तक घुस आए। वो जागरण कराने के नाम पर 2200 रुपये मांग रहे थे। निधी ने बताया कि वो बार बार कह रहे थे कि अगर पैसे नही दोगे तो आपका बुरा हो जाएगा।
विज्ञापन


किन्नरों का श्राप लगेगा। इन बातों से डर कर परिवार ने उनको 2200 रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद उनकी मांग बढ़ गई और वे 5100 रुपये मांगने लगे। जिस पर परिवार ने 100 पर फोन कर पुलिस बुला ली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची वो चारों युवक वहां से जा चुके थे। जिसके बाद जिप्सी ने जब आस पास ढूंढा तो एक बहरूपिया उनके हाथ लग गया। पीसीआर ने उसको पकड़कर सेक्टर  39 पुलिस थाने को सूचित कर दिया।

मौके पर थाने से पहुंचे एएसआई बलबीर सिंह ने उसकी तलाशी लेकर उससे 1100 रुपये परिवार को लौटा दिए। लोगों का कहना है कि एएसआई  उसको अपनी प्राइवेट गाड़ी में ले  गया और बाद में पता चला कि उसके फरार तीनों साथियों को पकड़ना तो दूर उसको भी छोड़ दिया।
विज्ञापन

जब इस बारे में एएसआई बलबीर से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के पैसे वापस दिलवा दिए गए है। जिसके बाद उसकी वैरिफिकेशन कर के छोड़ दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें