फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोन व 32 सेक्टर में बांटा गया तिलहर विधान सभा क्षेत्र

Sat, 11 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन तथा 32 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही तीन गांवो के मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील, 23 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी पदम सिंह ने बताया  कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि विधान सभा क्षेत्र को क्रमश: तीन जोन तिलहर, सिंधौली व निगोही में बांटा गया है। उधर 32 सेक्टरों में तिलहर नगर में आरवीएम इंटर कालेज, कार्यालय नगर पालिका, बिरियागंज, एलबीजेपी इण्टर कालेज, लखौहा, बिलहरी, डभौरा, समधाना, राजनपुर, वीरमपुर, विरसिंगपुर, तालगांव, हजरतपुर, भटपुरा मिश्र, भर्री बसंतपुर, खेडा संडा, निगोही, विक्रमपुर, गिरगिचा, बरीलालपुर, छतेनी, गुरगंवा, ढकियातिवारी, कटिया बुर्जुग, सिंधौली, महुआ पाठक, कोरोकुइयां, बड़ागांव, बबौरी, मुड़िया पवार, कोटा वारी तथा चांदा शामिल है। बताया कि तिलहर विधानसभा क्षेत्र में 300 मतदान केंद्रों में 371 बूथो पर 180181 पुरुष मतदाता, 150245 महिला मतदाता तथा 18 किन्नर आदि कुल 330444 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सात कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स के अतिरिक्त पुलिस व होमगार्ड के जवान भारी संख्या में मौजूद रहेंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अतिसंवेदनशील श्रेणी में गांव बरखेड़ा हवेली, डभौरा तथा बनासदेवी के मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इसमें बरखेड़ा हवेली में चार, डभौरा में चार तथा बनासदेवी में आठ दबंगों के नाम चिन्हित किए गए हैं ताकि मतदान में कोई व्यवधान न पैदा कर सके। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष तथा शांति पूर्ण ढंग से कराया जाना प्रशासन की प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें