फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार 

Tue, 19 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शाहजहांपुर।
विज्ञापन
अवैध शस्त्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बने और अधबने शस्त्र और उपकरण बरामद 
विज्ञापन

 कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात बरेली मोड़ स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास आम के बाग एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मौके से बने और अधबने शस्त्र व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। 
एसपी कार्यालय सभागार में हुई प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय ने बताया कि रात में कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कांशीराम कॉलोनी के पास आम के बाग में दो व्यक्ति असलहा बना रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी के बाग में छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन एक व्यक्ति भागने में कामयाब रहा। पकड़ा गया प्रमोद कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव इंदेपुर, जबकि मोहल्ला अजीजगंज निवासी उसका साथी शालू पुत्र रामसरन फरार हो गया। पूछताछ में प्रमोद ने बताया कि वह शालू के साथ मिलकर असलहा बनाने और मरम्मत करने का काम करते थे। बनाया गया असलहा तीन से चार हजार रुपये में बेचते थे। प्रमोद पर कोतवाली में हत्या, जानलेवा हमले, गुंडाएक्ट समेत छह मुकदमें दर्ज हैं। 
विज्ञापन

 
बरामद असलहा और उपकरण 
एक पौनिया बंदूक 12 बोर, एक तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, एक अधबना तमंचा 12 बोर, चार कारतूस 315 बोर, चार कारतूस 12 बोर, चार छोटी-बड़ी नाल, एक ड्रिल मशीन, एक खरादने और काटने वाली मशीन, तीन छैनी, एक हथौड़ा, एक सडांसी, एक रेती, एक आरी व दो ब्लेड, एक छोटा गैस सिलेंडर, लोहे के छर्रे और रिपिट आदि सामान बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

 
गिरफ्तार करने वाली टीम 
अजीजगंज चौकी प्रभारी एसआई अमर सिंह यादव, राजघाट चौकी प्रभारी एसआई दिलीप कुमार यादव, कांस्टेबिल सरोज यादव, अर्जुन यादव, सैय्यद अली, सुशील कुमार, अजय शर्मा शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें