फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरान गिरोह के शिकार युवक की मौत

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर गुलरिया निवासी 40 वर्षीय सोनेलाल की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें एक मई को फरीदाबाद से लौटते समय रोडवेज बस में जहरखुरान गिरोह के लुटेरों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूट सामान लिया था। सोनेलाल फरीदाबाद (हरियाणा) की एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। एक मई को वह घर आने के लिए दिल्ली से रोडवेज बस में सवार हुए। मुरादाबाद और बरेली के बीच में जहरखुरान गिरोह के लुटेरों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया था। बरेली पहुंचने पर परिचालक ने उन्हें वहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले तीन मई को सोनेलाल को शाहजहांपुर जिला अस्पताल ले आए। घटना के दिन से ही सोनेलाल को होश नहीं आया था। डॉक्टरों के मुताबिक सोनेलाल को काफी मात्रा में नशीला पदार्थ खिला दिया था। सुबह करीब दस बजे सोनेलाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसका पता लगने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें