फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश बरामद होने के बाद भी चालक के ही खिलाफ लिख दिया मुकदमा

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पहले रोजा क्षेत्र से ट्रक लूटने के बाद उसके चालक की हत्या कर दी गई और पसगवां पुलिस ने ट्रक और चालक की लाश बरामद करने के 15 दिन बाद ट्रांसपोर्टर से मिलकर मृतक चालक के ही खिलाफ  अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर दिया। पसगवां पुलिस के इस खेल का खुलासा सीजेएम शाहजहांपुर द्वारा आख्या तलब करने के बाद हुआ है, जिसमें पसगवां पुलिस कठघरे में है। बता दें कि राजीव निवासी खबरिया कल्यानपुर थाना विश्नूगढ़ जिला कन्नौज ने सात फरवरी 2016 को रोजा पुलिस को अवगत कराया था कि उसके भाई संजू को चार बदमाशों ने छह फरवरी की रात रोजा के मंडी गेट से अगवा कर लिया, लेकिन रोजा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया था। नौ फरवरी को खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के बरबर मार्ग पर लूटा गया ट्रक बरामद किया गया और अगले ही दिन ट्रक बरामदगी के स्थान से आधे किमी की दूरी पर एक युवक की लाश बरामद हुई थी  जिसकी शिनाख्त रोजा से ट्रक सहित अगवा किए गए चालक संजू के रूप में उसके परिजनों ने की थी। संजू के भाई राजीव ने ट्रक स्वामी सुबोध यादव निवासी प्रहलादपुर अलवर राजस्थान पर 40 हजार की रकम बकाया न देने पर रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया, लेकिन मृतक संजू की हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। राजीव ने अपने भाई संजू की हत्या की रिपोर्ट लिखाने के लिये सीजेएम शाहजहांपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत को भेजी रिपोर्ट में रोजा पुलिस ने कहा है कि चालक संजू की लाश ट्रक बरामदगी के दूसरे दिन पसगवां क्षेत्र से बरामद हुयी है 25 फरवरी को पसगवां पुलिस ने संजू के ही खिलाफ  अमानत में खयानत का मामला अपराध संख्या शून्य पर दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

मृतक संजू के भाई राजीव का आरोप है कि उसके भाई की हत्या पैसों के लेनदेन के पीछे ट्रांसपोर्टर सोनू चोपड़ा केयरटेकर रोडलाइन्स नेवाजपुर थाना रोजा और ट्रक मालिक सुबोध यादव की साजिश के तहत की गई है और पसगवां पुलिस से मिलकर उसके ही भाई के खिलाफ  झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। न्यायालय ने पुलिस रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रोजा पुलिस को ट्रक मालिक सुबोध और ट्रांसपोर्टर सोनू चोपड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। 
 
1. यहां कोई मामला दर्ज नहीं है। ट्रक और चालक संजू की लाश खीरी के पसगवां से मिली है। अदालत के आदेश पर हमने चालक के खिलाफ  दर्ज मुकदमे की प्रति मंगाकर न्यायालय में पेश की है। --नरेंद्र पाठक, प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन


2. यहां से पहले ट्रक बरामद हुआ और बाद में लाश मिली थी जिसकी शिनाख्त समय पर नहीं हो पाई। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर हमने मृतक चालक संजू के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की है। पूरे मामले को रोजा थाने विवेचना के लिये भेजा जा रहा है। --अनिल कुमार शाही, एसओ पसगवां

3. घटना के दिन सोनू ट्रांसपोर्टर के कैंपस में ट्रक खड़ा था। मेरा भाई संजू ट्रक में सो रहा था, जिसकी सोनू और सुबोध ने पैसों के लेनदेन के पीछे हत्या कर दी। --राजीव, मृतक चालक का भाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें