फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने चार एकड़ गेहूं की फसल काटी

Sun, 10 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने शुक्रवार की रात किसान के चार एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट ली। किसान के इसका पता शनिवार सुबह लगा जब वह अपने खेत पर पहुंचा। उसकी शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली समेत एक आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोप है कि अब दबंग समझौते का दबाव बना रहे हैं। थाना कांट क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी श्रीकृष्ण का पड़ोसी गांव हसनपुर रसकूपा में करीब चार एकड़ जमीन हैै। उन्होंने काफी मेहनत और लागत से गेहूं की फसल तैयार की थी। शुक्रवार की रात दबंगों ने कंबाइन मशीन से उनके खेत में खड़ी सारी फसल काट ली। श्रीकृष्ण शनिवार सुबह खेत पर पहुंचे तो फसल गायब थी। उन्होंने इसकी शिकायत थाने जाकर की तो पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली समेत एक आरोपी को हिरासत में लिया है। श्रीकृष्ण के मुताबिक दबंग फसल काटने के बाद समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसने कर्जा लेकर फसल में लागत लगाई थी। किसी तरह से फसल तैयार हुई तो दबंगों ने काट ली। एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्राली समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पीड़ित की फसल दिला दी जाएगी और दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें