फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर  काटी पत्नी की नाक

Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक युवक ने बुधवार को अपनी पत्नी की नाक काट डाली। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला ने पति समेत ससुराल के कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नरौठा देवीदास निवासी संजीव राठौर की पत्नी कमलेश कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। ससुराल के लोग शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे, वह 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। उत्पीड़न होने पर वह मायके चली गई थी। तीन माह पूर्व पति ने उसे परेशान नहीं करने का वायदा किया था। कुछ दिन तक पति ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में फिर से उत्पीड़न किया जाने लगा। 
बुधवार सुबह पति संजीव, देवर, ननद, सास और ससुर उससे मायके से 50 हजार रुपये लाकर देने को कहने लगे। मायके की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहने पर उक्त ने उससे मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पति ने उसकी नाक काट डाली। शोर मचाने पर आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और महिला को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें