फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में घायल अधेड़ ने दम तोड़ा

Mon, 29 Dec 2014 08:30 PM IST
श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के गांव भगवानपुर में 27 दिसंबर को पानी के निकास को लेकर हुए विवाद में घायल हुए 55 वर्षीय गुरूसहाय कश्यप ने इलाज दौरान रविवार की रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शनिवार को गुरूसहाय का पड़ोस में रहने वाले विश्नु के बेटे राम सिंह, उमेश, कमलेश और दिनेश से पानी के निकास को लेकर विवाद हो गया था।

आरोप है कि विरोधियों ने घर में घुसकर उन पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए थे। गुरूसहाय के बेटे कश्मीर की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार की देर रात गुरूसहाय ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।

आरोपियों ने पीड़ित के घर की फायरिंग
गुरूसहाय के बेटे कश्मीर ने बताया कि रविवार की दोपहर आरोपियों ने उनके घर की घेरबंदी करके फायरिंग की। घर में मौजूद महिलाएं दहशत में हैं।
--------
मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम कर दिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई है। विवाद में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं। उनकी तरफ से भी एनसीआर दर्ज है। गांव में दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शेर सिंह तोमर, एसओ, थाना कलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें