फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या, चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 04 Mar 2015 11:48 PM IST
शाहजहांपुर/ पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां क्षेत्र के गांव बगडे़र में दो सप्ताह पहले लूटपाट के इरादे से राकेश के घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले का क्राइम ब्रांच और पुवायां पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही कई चोरियों का भी खुलासा हुआ है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन सदस्य फरार हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के बगड़ेर गांव में 18 फरवरी को राकेश के घर में हुई चोरी की वारदात का विरोध करने पर बदमाशों ने थाना कटरा क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी संतोष कुमार की हत्या कर दी गई थी। एसपी आरपीएस यादव ने संतोष की हत्या का खुलासा करने के लिए पुवायां पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को भी लगाया था। मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बड़गांव कलंदरगंज मार्ग पर गांव मजीदापुर निवासी शातिर अपराधी विनोद अपने गैंग के साथ मौजूद है। सूचना पर क्राइम ब्रांच और पुवायां पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने फायरिंग का जवाब देते हुए विनोद और उसके भतीजे अविनाश को पकड़ लिया, जबकि गांव मजीदापुर के प्रदीप, संजीव और राहुल मौके से भाग निकले।
पूछताछ में पता चला की दोनों बदमाश अपने तीन अन्य साथियों के साथ 18 फरवरी को गांव बगडे़र में बिजेंद्र के घर जबरिया घुसे थे। जहां बदमाशों ने बिजेंद्र के सिर में किसी भारी वस्तु से हमला करके उसे घायल कर दिया था। महिलाओं केे शोर मचाने पर बदमाश भाग गए थे। इसके बाद सभी बदमाश गांव में रहने वाले राकेश के घर घुसे थे। राकेश किसी काम से बंडा गया हुआ था। घर में राकेश की पत्नी रामरती, चार बच्चे और कटरा क्षेत्र के गांव भोजपुर में रहने वाला बहनोई संतोष मौजूद था। बदमाशों ने विरोध करने पर संतोष के गोली मार दी थी। घायल संतोष को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके साथ 26 जनवरी की रात इस गिरोह ने क्षेत्र के गांव विलसंडी बुजुर्ग रामकृष्ण और तीन अन्य घरों में चोरी, 12 फरवरी की रात क्षेत्र के गांव कहमारा भगवानदास और दो अन्य घरों में चोरी की थी। 14 फरवरी की रात कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर में मंगेर लाल समेत तीन घरों में चोरी की गई थी।
विज्ञापन



चोरी के दौरान महिलाओं से करते थे दुष्कर्म
गिरोह के सरगना विनोद तिवारी के खिलाफ हत्या लूट और चोरी के 23 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अविनाश के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश जिस घर में चोरी की घटना को अंजाम देते थे, वहां किसी-किसी महिला को अपनी हवस का भी शिकार बनाते थे।
विज्ञापन



बदमाशों से बरामद सामान
दो मोबाइल, दो तमंचे और छह कारतूस, एक जोड़ी पायल, चांदी के कंगन, दीवार घड़ी, बर्तन और कपड़ा बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें