फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही के गांव रेभा में बृहस्पतिवार शाम को सड़क निर्माण वाले सीमेंट के मसाले उठाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में तैश में आए ठेकेदार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से 22 वर्षीय अंकित पर फायर झोंक दिया। गोली युवक के गले के नीचे के हिस्से में लगी और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पाकर मौके पर वाकये के करीब 15 मिनटों में पहुंचे थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने तुरंत घायल युवक को अपनी जीप में लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

ठेकेदार और उसके सहयोगी कारोबारी की तलाश में पुलिस की दबिश रात को जारी है। गांव रेभा में सड़क निर्माण का कार्य जारी था। उसी क्रम में वहां ठेकेदार के मजदूर सीमेंट का मसाला बना रहे थे। अंकित पुत्र छेदालाल ने अपने मकान के दरवाजे के चौखट तक दोपहिया बाहन ले जाने के लिए स्लैब बनाने के क्रम में सड़क निर्माण वाला थोड़ा मसाला उठा लिया। मजदूरों से यह सूचना पाकर पास में ही मौजूद ठेकेदार अपने कारोबारी साथी के साथ पहुंचा और अंकित को गालियां देने लगा। युवक ने अपनी गलती मानते हुए गालियां न देने का अनुरोध किया तो आगबबूला हुए ठेकेदार ने कमर में खोंस रखे लाइसेंसी रिवाल्वर को निकाल लिया और फायर झोंक दिया। अंकित के जमीन पर लहूलुहान होकर गिरते ही ठेकेदार, उसका साथी और मजदूर मौके से भाग निकले। वाकया सायं करीब साढ़े पांच बजे का है। जिला अस्पताल में सायं करीब सात बजे युवक को भरती कराया गया। निगोही थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक के परिवारवालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सुसंगत धाराओं में केस भी दर्ज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें