फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ आवास पर धावा, पीटने की कोशिश

Tue, 25 Apr 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
सीओ पर हमला - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
विज्ञापन
रेत भरी ट्रॉली पकड़े जाने से नाराज खनन माफिया ने 15-20 साथियों के साथ रविवार की रात बेखौफ अंदाज में सीओ आवास पर धावा बोल दिया। उन्होंने न सिर्फ सीओ सेे गालीगलौज एवं जातिसूचक शब्द  कहे बल्कि उन्हें पीटने का भी प्रयास किया। माफिया के गुर्गों ने इस दौरान दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश की। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। सोमवार को पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुवायां के सीओ अरुण कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह खुटार की ओर से जा रहे थे। गांव करनापुर के पास रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जाती देख उन्होंने उसे रुकवाया और पूछताछ करने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुवायां कोतवाली लाकर सीज करा दिया। इसके बाद वह खुटार न जाकर आवास पर चले गए। रात करीब पौने 12 बजे गांव करनापुर निवासी असलम अपने साथी गांव करनापुर के ही तौहीद, हमीर हमजा, नवीउल्ला, प्रधान खलीकन का पुत्र आलेनवी और 15-20 अन्य लोगों को लेकर बाइकों से उनके आवास पर पहुंचा और रेत भरी ट्रॉली पकड़े जाने को लेकर गाली गलौज करने लगा। प्रधान और उसके साथियों ने उनकोे जान से मार देने की धमकी दी। बताया कि हमलावरों ने उन पर हमलाकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। सीओ की सूचना पर कोतवाली से भारी पुलिस बल उनके आवास पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। सीओ ने मामले की जानकारी एसपी केबी सिंह को भी दी। एसपी के निर्देश पर एक प्लाटून पीएसी रात में पुवायां भेजी गई। सीओ अरुण कुमार की ओर से पुवायां कोतवाली में करनापुर के प्रधान असलम, हमीर हमजा, तौहीद, आलेनवी और नवीउल्ला सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ  गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों पर हरिजन एक्ट भी लगा है। रेत भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक गांव करनापुर के मेहराज पर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में रात में ही ताबड़तोड़ दबिशें दी गई। सोमवार को पुलिस ने तौहीद, हमीर हमजा, नबीउल्ला, असलम को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

00
सीओ ने वकील पर भी दर्ज कराई थी रिपोर्ट
सीओ अरुण कुमार पांच अक्तूबर 16 को तहसील बार संघ के तत्कालीन महामंत्री ओमवीर यादव के खिलाफ भी एससीएसटी एक्ट सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। 
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के महामंत्री ओमवीर सिंह यादव पांच अक्तूबर 16 को तहसील दिवस में गांव बद्रीपुर हदीरा के वेदप्रकाश का मामला लेकर गए थे। ओमवीर के अनुसार वेदप्रकाश बेटी की शादी पर अपने पापुलर के पेड़ बेचना चाहते थे। एसडीएम ने लेखपाल आदि से जांच कराने के बाद पेड़ बेचने की अनुमति दे दी थी, लेकिन सीओ अरुण कुमार पेड़ नहीं कटने दे रहे थे। वार्ता के दौरान ओमवीर यादव और सीओ के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सीओ ने ओमवीर यादव के खिलाफ  सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें