फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनौर में दुकान में घुसकर मारपीट, लूटपाट

Tue, 25 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
व्यापारी पंकज शुक्ला
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव चिनौर में पुवायां रोड पर सोमवार रात करीब 10 बजे एक दुकान में घुसकर सात लुटेरों ने मारपीट की एवं दुकान के मालिकों से 17 हजार रुपये नगदी, चेन, मोबाइल आदि लूट ले गए। भागते हुए लुटेरे दुकानदार को धमकी दे गए कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलवार दोपहर सदर बाजार थाने गांव के अन्य लोगों के साथ पहुंचे लूटपाट के शिकार दुकानदार पंकज शुक्ला ने बताया कि गांव में पुवायां रोड पर होली एंजिल के सामने उनकी किराने की दुकान है। रात को वह अपने भाई के साथ दुकान को बढ़ाने की तैयारी में था और उस समय दुकान में तीन - चार ग्राहक भी थे। तभी दुकान के सामने एक इनोवा कार आकर रुकी और उसमें सात हथियारबंद लोग उतरकर दुकान में दाखिल हो गए। दुकान का दरवाजा भीतर से बंदकर लुटेरों ने पंकज के बड़े भाई को मारना पीटना शुरू कर दिया। उनके पास से नगदी और चेन छीन लिया। साथ ही मोबाइल भी छीन ले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष एसएसआई मो. इश्तियाक ने कहा कि लूट की बाद संदिग्ध लग रही है। मारपीट हुई और छीनाझपटी की बात पुष्ट हो रही है। अभी पूरे मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने पर फोकस है ताकि सच का पता चले। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें