फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से तीन लाख से अधिक की संपत्ति चोरी

Wed, 28 Jan 2015 08:48 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात चोरों ने गांव बसखेड़ा बुजुर्ग में दो घरों को निशाना बनाकर तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। सुबह पता चलने पर पीड़ित परिवारों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

चोर शौचालय की दीवार पर चढ़कर गांव बसखेड़ा बुजुर्ग के विजय सिंह के घर घुस गए। चोरों ने घर के कमरों के ताले तोड़कर बक्से में रखा सोने का हार, चार कंगन, झाले, झुमकी, मांगबेंदा, कमरबंद, सोने की चार अंगूठी, लर, पायजेबरी सहित तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। इसके बाद चोर चारा मशीन के सहारे पड़ोस के जमादार सिंह के घर घुसकर बक्सा उठा ले गए। बक्से में चांदी का दीपक और सोने की बाती सहित तमाम कीमती कपड़े रखे थे। चोरों ने गांव के ही अभय सिंह के यहां भी चोरी का प्रयास किया और कमरे का ताला तोड़ दिया, लेकिन आहट होने पर चोर मौके से भाग निकले।
सुबह चोरी का पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गांव जाकर मौका मुआयना भी किया। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी नहीं दर्ज की डकैती की रिपोर्ट
पुवायां। गांव बिलसड़ी बुजुर्ग में सत्यपाल के घर सोमवार रात पड़ी डकैती की रिपोर्ट बुधवार को भी दर्ज नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें डकैती के मामले की तहरीर ही नहीं दी गई है। क्राइम मिनमाइजेशन करने के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने के चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वह घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


चोरी के मामले की नहीं जानकारी
गांव बसखेड़ा में चोरी होने की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर आदि मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। लूट के मामले की तहरीर नहीं मिली है।
- यतेंद्र बाबू भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी पुवायां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें