फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र में दो लाख की लूट

Thu, 18 Dec 2014 11:17 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला भारद्वाज कॉलोनी के समीप सुबह कुछ लोगों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए गुल्लक में रखे लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात समेत कुल चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानांतर्गत मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी मो. शकील ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला भारद्वाज कॉलोनी के समीप उनकी सखी क्लाथ हाउस नाम की थोक की दुकान है। सुबह उनके बेटे मो. सैफ और मो. सुहेल ने करीब साढ़े नौ बजे दुकान खोली थी। दस बजे के आसपास दो मोबाइकों पर चार लड़के दुकान के सामने रुके और उन्होंने तमंचा निकाल कर पहले दोनों बेटों को धमकाया और बाद में गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने गुल्लक में रखे करीब दो लाख रुपये निकाल लिए और फरार हो गए।
आसपास के कुछ लोगों ने दो लड़कों को पहचान लिया है। मो. शकील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महमंद जलालनगर निवासी तसलीम और राम नगर निवासी फराज और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें