फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चायनीज मांझा प्रतिबंधित

Tue, 29 Sep 2015 11:35 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चायनीज मांझे से हो रही घटनाओं को देखते हुए मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए दुकानों पर छापा मारकर चायनीज मांझा जब्त कर लिया। डीएम ने जिले में चायनीज मांझा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी के पुल पर सोमवार को चायनीज मांझे के एक व्यक्ति की गर्दन कटने के बाद डीएम ने जिले में चायनीज मांझे की ब्रिकी पर प्रतिबंध लाग दिया है। इसका उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम के आदेश सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने पुलिस एवं प्रशासन की तीन टीमें गठित कर पतंग की दुकानों पर छापेमारी करके चायनीज मांझा जब्त किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने मोहल्ला बीबीजई में असलम की दुकान पर छापामार कर चायनीज मांझे की चार चरखी जब्त की। महमंद जंगला में जमील अहमद की दुकान पर छापा मारकर 14 चरखी जब्त की गई। इसके अलावा कोतवाली, थाना सदर बाजार और आरसी मिशन क्षेत्र में छह दुकानों पर छापमारी की गई। अचानक हुई छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि अगर अब उनकी दुकानों से चायनीज मांझा बरामद किया गया तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें