फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में किशोरी की मौत

Tue, 29 Sep 2015 11:30 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के भाथर चौराहे पर मंगलवार को सड़क के किनारे खड़ी किशोरी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


पचपेड़वा थाना क्षेत्र के मतईडीह गांव निवासी कल्लू अपनी 12 वर्षीय बेटी सोनी को मंगलवार को सुबह ननिहाल जोगिनिया गांव से लेकर घर लौट रहा था।

करीब नौ बजे भाथर चौराहे पर कल्लू ने सोनी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और खुद पास स्थित एक दुकान पर सामान लेने चला गया। इसी बीच बनकटवा गांव निवासी तेज रफ्तार बाइक सवार ने सोनी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आनन-फानन में सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पचपेड़वा वीपी यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी के परिवारीजनों की तहरीर पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सोनी की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें