फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में पड़ोसी के घर हमला, फायरिंग

Mon, 09 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में पड़ोसी के घर हमला, फायरिंग
विज्ञापन
रविवार को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर हमला बोल दिया और जमकर फायरिंग की। हमलावरों की गोली लगने से दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। गांव रधोला निवासी सुनील सिंह की पुत्री स्वेता और उनके पड़ोसी जयेंद्र सिंह के पुत्र अमन के बीच रविवार सुबह 10 बजे मारपीट हो गई थी। इस पर सुनील ने अपनी पुत्री स्वेता को डाट दिया और अमन के साथ खेलने को मना किया। इसके बाद सुनील अपने मकान में चल रही परचून की दुकान में जाकर बैठ गए। आरोप है कि तभी अमन के पिता जयेंद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह अपने हाथों में लाइसेंसी राइफल, बंदूकें, रिवाल्वर लेकर सुनील के घर जा धमके और ताबड़तोड़ कई फायर किए। हमलावरों की गोली लगने से 30 वर्षीय सुनील, 40 वर्षीय राजू और उसकी पत्नी श्यामा गुड्डी घायल हो गईं। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रजी अहमद गांव रधोला जा पहुंचे और हमलावरों को पकड़ लिया। घायल सुनील, राजू व राजू की पत्नी श्यामा को अस्पताल भेज दिया गया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजू के भाई रामू ने जयेंद्र सिंह, हरवेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें