फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बंदूक सहित एक लाख की संपत्ति चोरी

Mon, 09 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जमुनिया खानपुर में शनिवार रात चोर पूर्व प्रधान के घर से लाइसेंसी बंदूक समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। एएसपी और सीओ ने मौका मुआयना कर पुलिस को घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं। पूर्व प्रधान रामनरेश वर्मा ने बताया कि शनिवार रात वह घर के बाहर बनी चहारदीवारी के अंदर पत्नी रजनी वर्मा, पुत्र जितेंद्र, निशांत के साथ सो रहे थे। रात में चोर छत के रास्ते नीचे उतर आए और घर के मेन गेट की कुंडी अंदर से बंद कर ली।  इसके बाद चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर सेफ  को तोड़कर सोने की तीन अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायजेवरी, दो जोड़ी पायल, छह हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने शर्ट की जेब में रखी 38 सौ की नगदी भी चोरी कर ली। चोर घर के बरामदे में टंगी पूर्व प्रधान के पिता लक्ष्मण प्रसाद की सिंगल बैरल बंदूक भी चोरी कर ली। सुबह परिवार के लोग सोकर उठे तो अंदर से कुंडी बंद मिली। इसके बाद छत के रास्ते जाकर दरवाजा खोला गया। चोरी का पता चलते ही रामनरेश के परिवार में खलबली मच गई। सूचना पर एसओ राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से चोरी की बाबत जानकारी ली। सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, सीओ सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से खोजी कुतिया लूसी और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे और जाच की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है चोरी
बंडा। पूर्व प्रधान रामनरेश वर्मा ने बताया कि अप्रैल 2009 में चोर उनके घर से 87 हजार की नकदी के अलावा आठ तोला सोने के जेवरात, चांदी के 27 सिक्के चोरी कर ले गए थे। जिसकी रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई गई थी। लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका था। 

बंदूक भी हो चुकी है चोरी
बंडा। पूर्व प्रधान रामनरेश वर्मा ने बताया कि 45 वर्ष पूर्व उनके पिता लक्ष्मन प्रसाद की यही इकनाली बंदूक घर से चोरी हो गई थी। चोर दिन बाद बंदूक घर की छत पर पडे़ छप्पर के फूस में दबी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें