गिरोह की मास्टर माइंड है कस्बे की महिला
पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर कुछ जेवर बरामद
थाना क्षेत्र के लौकाहार कॉलोनी निवासी पूजा का आरोप है कि रोजा थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी निवासी दो युवकों ने उसके पुत्र रवि (13 साल) से दोस्ती कर उसके घर से करीब एक लाख रुपये के जेवरात एक सप्ताह पहले चोरी करवा कर अपने घर में रख लिये। पूजा का आरोप है जब उसने अपने बेटे रवि से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापा मारा और रेलकर्मी के दोनों पुत्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पकड़े गये युवकों से पुलिस को पूजा के घर से चोरी हुए कुछ जेवरात भी बरामद हो गए। इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड एक महिला है, जो नाबालिग उम्र के बच्चों से अपने साथ रहने वाले युवकों से दोस्ती कराकर उनके घर के जेवर आदि चोरी कराती है, जिसके बारे में शक होने पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है पकड़े गये दोनों युवकों ने कई राज कबूले हैं, जिससे एक बड़े खुलासे के संकेत मिल रहे हैं।