पश्चिमी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सर्राफा व्यापारी की दुकान में हुई चोरी
कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर थाने के करीब है यह दुकान
कस्बे की मुख्य बाजार में श्रीजी ज्वैलर्स के नाम ने सुरेंद्र पाल सिंह की सोने-चांदी की दुकान हैं। चोरों ने मंगलवार की रात को दुकान का शटर काटकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सर्राफा व्यापारी के मुताबिक, मंगलवार को शाम वह करीब पांच बजे दुकान बंद घर निकले और अगली सुबह टहलने जाते समय उन्होंने अपनी दुकान का टूटा शटर देखा। इसकी सूचना उन्होंने अपने साथी व्यापारियों को दी। सूचना मिलने पर व्यापारी व पुलिस मौके पर पहुंची। सुरेंद्र के मुताबिक चोर उनकी दुकान में रखी अलमारी से 30 ग्राम सोने, 700 ग्राम चांदी के जेवर और करीब छह सौ रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में तीन बार चोरी हो चुकी है। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चोरी की सूचना पहुंचने वाले व्यापारियों में प्रमोद गुप्ता, भानूप्रताप, मानसिंह, बालकराम, अवधेश सिंह, मनोज सिंह, सरोज शुक्ला, नीरज गुप्ता, गजेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, सत्येंद्र सिंह शामिल थे।