फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में बालक की मौत, किशोर घायल

Wed, 15 Nov 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर/अल्हागंज।
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
वजीरपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान हुई घटना
विज्ञापन

गंभीर घायल किशोर को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया
एएसपी ग्रामीण ने मौका मुआयना कर ली मामले की जानकारी

 गांव वजीरपुर में बुधवार शाम एक तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के चलते दस साल के बालक की मौत हो गई। जबकि एक किशोर घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में फर्रुखाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है। लोगों ने फायरिंग करने वाले को दबोच लिया और मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एएसपी ग्रामीण ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की।
वजीरपुर निवासी दिनेश यादव के बेटे राहुल यादव का बुधवार को तिलक था। घर में नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। शाम सात बजे तिलक समारोह की रस्म निभाई जा रही थी, तभी कुछ लोग खुशी में फायरिंग करने लगे। इसी बीच शराब के नशे में फर्रुखाबाद के अमृतपुर गहलात निवासी सुधीर यादव ने भी 315 बोर के तमंचे फायर करना शुरू कर दिया। उसने फायर ऊपर की ओर करने के बजाय सामने कर दिया। इससे वहां खड़े अश्वनी सिंह के पेट में गोली लगकर पार निकल गई और पीछे खड़े दस वर्षीय सुमित यादव के सीने में धंस गई। सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। तिलक की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के परिवार में  चीखपुकार मच गई। इधर लोगों ने फायर करने वाले को पकड़ लिया और गुस्से में उसकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने उसे मारपीट करने वालों बचाया।  इसी बीच गंभीर रूप से घायल अश्वनी को लेकर उसके परिवार वाले और रिश्तेदार फर्रुखाबाद अस्पताल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक समारोह के दौरान फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। फायर करने वाले को पकड़ लिया गया है। मृतक के पिता की ओर से मुकदमा लिखा जा रहा है।
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें