फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतराम ने भी दरोगा के खिलाफ दी तहरीर

Fri, 10 Mar 2017 12:33 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व विधायक, भाजपा प्रत्याशी चेतराम बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं के साथ एसपी केबी सिंह से मिले। पूर्व विधायक ने एसपी को बेटे और महिला दरोगा के बीच हुए विवाद की जानकारी दी। आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के दौरान महिला दरोगा ने खुद बेटे को जाति सूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने को एसपी को तहरीर दी है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बुधवार शाम साढ़े सात बजे उनका छोटा बेटा अनुज कुमार बाइक से अपने दोस्त अनुराग के साथ उसके घर जा रहा था। जैसे ही वह नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास पहुंचा तो महिला दरोगा सुषमा यादव और सिपाही अजय मलिक, विपुल मलिक ने अनुज को रोककर बाइक के कागज मांगे। अनुज ने घर से कागज लाकर दिखाने की बात कही तो महिला दरोगा भड़क गईं और गाली देने लगीं। अनुज ने गाली देने से मना करते हुए उन्हें बताया कि वह पूर्व विधायक चेतराम पासी का बेटा है। यह सुनते ही तीनों पुलिस वाले अनुज और उसके दोस्त अनुराग को पीटने लगे। जातिसूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अनुज मामले की रिपोर्ट लिखाने सदर थाने गया तो वहां से भगा दिया गया। आरोप है कि रात में एक बजे सदर बाजार इंस्पेक्टर, सीओ सिटी लगभग 50 पुलिस कर्मियों के साथ उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए। पुलिस वालों ने घर में रखा सामान तोड़फोड़ क र तहस-नहस कर दिया। विरोध करने पर सीओ सिटी और सदर इंस्पेक्टर ने उन्हें जाति सूचक गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके बेटे अनुज को पीटते हुए घर से उठा ले गए। पूर्व विधायक ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एसपी से मिलने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, विधायक रोशनलाल वर्मा, सुचित सेठ, डीपी सिंह, श्याम नरायन मिश्रा, वीरेंद्रपाल, मानवेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर गुप्ता, अनिल वाण, अनूप चौधरी, अमर सिंह, हरिप्रकाश वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें