मंडी गेट के सामने रहने वाले सत्यपाल, वीरेंद्र आदि ने एसडीएम समेत उच्चाधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मोहल्ला अंबेडकरनगर में रहने वाली एक महिला का मंडी गेट के पास से गांव ढकियाइन को जाने वाले डामर रोड पर प्लाट है। आरोप है कि बीते दिवस उक्त महिला ने अपने साथियों के साथ उक्त रोड पर बनी पुलिया की दीवार तोड़कर उक्त जगह को अपने प्लाट में मिला लिया, जिससे उक्त पुलिया कमजोर होकर खतरनाक स्थिति में पहुंच गई। मोहल्ले वालोें के अनुसार उक्त रास्ते होकर न केवल ढकियाइन देवी के मंदिर तक जाने का रास्ता है, बल्कि यह रास्ता कई अन्य गांवों तक जाता है। उक्त लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिया दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।