फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.87 लाख के गबन में फंसे प्रधान

Wed, 06 May 2015 11:16 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के लिए निर्गत शासकीय धनराशि के गबन और दुरुपयोग की आरंभिक जांच में पुष्टि होने पर डीएम शुभ्रा सक्सेना ने जलालाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोरा महुआ गाड के प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्राम प्रधान को आरोपों पर सफाई देने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, गोरा महुआ गाड निवासी शैलेंद्र सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान रंजीत सिंह ने विकास कार्यों के नाम पर तमाम अनियमितताएं करके शासकीय धनराशि का दुरुपयोग किया है। डीएम ने आरईएस के एक्सईएन और जेई की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। अफसरों की टीम ने गांव का भ्रमण कर जांच की तो कई अनियमितताएं उजागर हुईं।
ग्राम प्रधान को भेजे गए नोटिस में रतीपाल के मकान से लेकर अहिबरन के मकान तक किए गए खड़ंजा निर्माण, फर्जी बिल वाउचर से ग्राम निधि खाते से रकम की निकासी, हैंडपंप मद की धनराशि के अनुचित आहरण आदि बिंदुओं का हवाला देते हुए तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को भी समान रूप से दोषी माना है। डीएम ने कहा कि संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध पंचायती राज अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें