दुकान से घर जा रहे एक व्यापारी को दो युवकों ने कहासुनी के बाद चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल व्यापारी ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे चौराहा बिरियागंज स्थित जनरल मर्चेंट व्यापारी सुमित दुकान से अपने घर पक्का कटरा जा रहे थे। रास्ते में उमा टाकीज गली के पास दो युवकों ने सुमित को घेर लिया तथा गालीगलौज करते हुए हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल सुमित ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के विरुद्ध पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।