फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने एक दूसरे पर मुकदमा कराया

Thu, 17 Nov 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को नगर के दो प्रमुख सराफा व्यापारियों के बीच लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनो पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा किया गया है। आज गुरुवार को थाने पर मोहल्ला दातागंज निवासी सराफा व्यापारी अनिल अग्रवाल के पुत्र अर्पित अग्रवाल ने मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी सराफा व्यापारी आनंद गुप्ता और उनके भतीजे सौरभ व कम्पिथ गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आनंद गुप्ता पर दो लाख तीस हजार रुपया काफी समय से बकाया चला आ रहा है। 16 नवंबर की शाम जब आनंद की दुकान पर पैसे मांगने गए तो यह लोग गालियां देते हुए लाठी डंडे लेकर हमलावर हो गए। तमंचा निकाल लिया, इस बीच शोर मचने पर जैसे-तैसे जान बचाकर भाग आया। उधर, सराफा व्यापारी आनंद गुप्ता का आरोप है कि सराफा व्यापारी अनिल अग्रवाल लेनदेन को लेकर 11 नवंबर की शाम उनकी दुकान पर आये तथा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 16 नवंबर को दोबारा अनिल कुमार अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, नवीन अग्रवाल तथा तुषार अग्रवाल शाम को दुकान पर आये। हमलावर होते हुए दुकान पर तोड़फोड़ करके लूटपाट शुरू कर दी और तमंचा निकालकर उसकी बट उनके चेहरे पर मार दी। इससे चेहरा घायल हो गया। पुलिस ने आनंद गुप्ता की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें