फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं क्राइम ब्रांच को नहीं मिल रहा हमले का आरोपी

Mon, 02 Jan 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी की बदायूं क्राइम ब्रांच टीम तलाश कर रही है। अदालत से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से लापता चल रहे आरोपी के खिलाफ कुर्की की प्राथमिक कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी आशीष तिवारी पर आरोप है कि उसने दो मई 2016 को सदर क्षेत्र में चाचा स्वीट हाउस दुकान के पास जुबैर खां को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में निकुंज गुप्ता और उसके दो भाइयों अमित गुप्ता, सोनू गुप्ता व भवानी सिंह के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने निकुंज गुप्ता और भवानी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह दोनों अभी जेल में हैं। घटना में नामजद निकुंज के पिता सुरेंद्र ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया था कि उसके बेटों को गलत फंसाया गया है, लिहाजा दूसरे जिले की पुलिस से विवेचना कराई जाए। इसलिए विवेचना बदायूं क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर गंगाराम को सौंप दी गई। जांच में पता चला कि निकुंज गुप्ता ने दस हजार रुपये देकर आशीष तिवारी से जुबैर को गोली मरवाई थी। जबकि अमित गुप्ता और सोनू गुप्ता का इस घटना में हाथ नहीं था। निकुंज के खिलाफ चार्जशीट लगाकर न्यायालय में भेज दी गई। वहीं आशीष की तलाश शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आशीष तिवारी के खिलाफ वारंट जारी हो चुका है, गिरफ्तारी नहीं हो पाने की वजह से उसके खिलाफ 82 की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें