फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लाखों की लूट गृह स्वामी के भाई को पीटा

Wed, 19 Aug 2015 11:28 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी के एक घर में घुसकर करीब 15 बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर मकान मालिक के भाई को पीटा भी। बदमाशों के पास असलहे देखकर डरे सहमे घरवालों ने दोबारा विरोध करने की हिम्मत नहीं की। इससे आधा घंटा तक लूटपाट करने के बाद बदमाश आसानी से निकल भी गए। मामले की शिकायत हद्दफ चौकी में की गई, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

ककरा कलां स्थित स्लॉटर हाउस के करीब मोहल्ला मामूड़ी में निजामुद्दीन अपनी पत्नी समर जहां, भाई अलीमउद्दीन और बहन अफसाना के साथ रहते हैं। राजमिस्त्री का काम करने वाले निजामुद्दीन और अलीमुद्दीन ने तीन कमरे बनाने के साथ ही चारों ओर से करीब सात फीट की दीवारें उठा लीं हैं। गर्मी होने की वजह से वह बरामदे में पड़े छप्पर के नीचे लेटे थे। मंगलवार की रात करीब साढ़े तीन बजे दो असलहाधारी बदमाश करीब सात फीट ऊंची बाउंड्रीवाल कूदकर घर के अंदर घुस गए और अंदर से लगे ताले को तोड़ दिया। इस पर करीब 15 बदमाश घर में घुस गए और चारों लोगों को बांधकर डाल दिया।  
ताला तोड़ने की आवाज सुनकर अलीमउद्दीन ने विरोध किया तो उसपर रायफल रखकर मुंह बंद रखने की धमकी। साथ ही उसे पीटा, इससे अलीमउद्दीन घबरा गया। इस दौरान घर के अन्य तीनों सदस्य भी जाग गए, लेकिन बदमाशों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे जेवर सोने का टीका, झाले, झूमर, टॉप्स, हाथफूल, सोने की बारी, पेंडल, चोटी फूल, सोने और चांदी की अंगूठी, पायल, पीतल के बर्तन और 20 हजार की नगदी लूट ली। बदमाशों ने कमरे के अंदर रखे डबलबेड, अलमारी आदि में रखा सारा सामान फेंक दिया। लूटपाट करने के बाद करीब चार बजे बदमाश चले गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह अलीमउद्दीन ने मामले की लिखित शिकायत हद्दफ पुलिस चौकी में की। इस पर पुलिसकर्मी मौके पर गए और छानबीन की, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।


बच गई बाइक और सिलेंडर
निजामुद्दीन के घर में घुसे बदमाश जेवर, बर्तन और नगदी तो लूट ले गए, लेकिन बाइक और गैस सिलेंडर बच गए। शादी के दहेज में मिली हीरो डीलक्स बाइक घर के अंदर खड़ी थी, जिसे बदमाशों ने हाथ नहीं लगाया। साथ ही गैस सिलेंडर मकान के गेट तक ले गए, इसके बाद उसे आंगन में ही फेंक दिया।


साढ़े चार माह पहले हुई निजामुद्दीन की शादी
राजमिस्त्री का काम करने वाले निजामुद्दीन की शादी करीब साढ़े चार माह पहले दो अप्रैल को हुई थी। इस वजह से शादी के दहेज में मिला सामान और जेवरात रखे हुए थे। बदमाशों दहेज में मिला अधिकांश सामान लूट ले गए।



सिंधौली क्षेत्र का रहने
वाला है निजामुद्दीन
निजामुद्दीन मूल रूप से सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव काजीपुर का रहने वाला है। उसके पिता बाबू अली और घर के अन्य सभी सदस्य गांव में थे। सुबह घटना की सूचना मिलने पर अजीम और मोहम्मद उस्मान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें