फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव नहर से बरामद

Fri, 18 Aug 2017 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
16 अगस्त की दोपहर से गायब पूरनपुर निवासी महंत विजय मिश्रा का शव शुक्रवार को बंडा क्षेत्र में शारदा नहर से बरामद किया गया। बंडा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी 36 वर्षीय विजय मिश्रा की ससुराल पूरनपुर क्षेत्र के ही घुंघचहाई गांव में है। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। विजय मिश्रा की दो पुत्रियां नौ वर्षीय माही और सात वर्षीय तनु अपनी नानी के पास रहकर पढ़ रही हैं। 16 अगस्त को विजय ससुराल गए थे। वह दोनों पुत्रियों के स्कूल जाकर उनकी फीस जमा करने के बाद घर जाने की बात कहकर वापस चले गए। 16 अगस्त की शाम उनकी बाइक शारदा नहर के टूटा पुल पर खड़ी मिली। बाइक में टंगे थैले में विजय का मोबाइल भी रखा था। घुंघचहाई पुलिस ने मोबाइल में फीड नंबरों पर कॉल की तो जानकारी मिली कि मोबाइल और बरामद बाइक विजय मिश्रा की है। इसके बाद उनकी तलाश हुई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने बंडा क्षेत्र में भांवी पुल के पास शारदा नहर में शव पड़ा देखा। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, विजय को तलाश रहे उनके भाई अजय आदि भी मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होते ही विजय के घर में कोहराम मच गया। शव पर चोट के तमाम निशान हैं। भाई अजय मिश्रा ने संपत्ति विवाद के चलते भाई की हत्या की आशंका जताई है। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल पूरनपुर क्षेत्र का है। रिपोर्ट आदि की कार्रवाई पूरनपुर ही की जाएगी। बंडा पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें