फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की शिकायत करने की खुन्नस में किया गैंगरेप

Fri, 18 Aug 2017 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, आरोपी पुलिस से शिकायत करने को लेकर पीड़ित महिला से खुन्नस खा गए। उन्होंने महिला को उसके घर में ही दबोच लिया और उससे सामूहिक दुराचार किया। सीओ के आदेश पर पुलिस ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। कस्बे की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में  बताया कि 15 दिन पहले नगर के ही दो लोगों ने उससे छेड़छाड़ की थी। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और जांच की बात कहकर उसे थाने से टरका दिया। आरोपियों को जब छेड़छाड़ की तहरीर देने की जानकारी हुई तो वे महिला से खुन्नस मान गए। आरोप है कि 12 अगस्त की रात 10 बजे दोनों आरोपी अपने कुछ साथियों को लेकर महिला के घर में घुस आए। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया और जान से मार देने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी भूरा और अजूबा ने महिला के साथ रेप किया और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने रात में ही यूपी-100 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को तलाशा लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर पीड़िता शुक्रवार को सीओ एमएस रावत से मिली। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। उधर, थाना इंचार्ज हरीश राजपूत ने कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले ही चार्ज लिया है। उनके सामने छेड़छाड़ की कोई तहरीर नहीं आई। दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें