फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Mon, 11 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गुल्लाह में वेदपाल की 22 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी का सोमवार को दिन के एक बजे कमरे में संदिग्धवस्था में रस्सी से लटका शव पाया गया। इसकी ग्रामीणों ने खेत पर गए पति को दी। सूचना मिलने पर पिंकी के पिता भी आ गए। मृतका के पिता रहीश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि  उसने अपनी पुत्री की शादी दो वर्ष पूर्व वेदपाल से की थी, जिसमे अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया फिर भी उसका पति दहेज में बाइक की मांग करता रहता था। कई बार उसने फोन पर भी बाइक की मांग की। रहीश ने आरोप लगाया कि उसके पति वेदपापल और ससुर ने उसकी पुत्री पिंकी को फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। पिंकी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति वेदपाल और ससुर रामरहीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ प्रभुकांत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें