फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट के बंटवारे को लेकर भिड़े भाजपाई

Wed, 23 Sep 2015 11:11 PM IST
मदनापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार शाम कस्बा में जिला पंचायत सदस्य के टिकट बंटवारे को लेकर भाजपाई आपस में भिड़ गए। तू-तू, मैं-मैं से शुरू हुई नोकझोंक हाथापाई तक पहुंच गई और नतीजा यह हुआ कि पहले टिकट के दो दावेदारों में धक्का-मुक्की हुई और बाद में बात बढ़ने पर स्थिति हाथापाई तक जा पहुंची। जब इतने से दोनों पक्षों का क्रोध शांत नहीं हुआ तो कार्यकर्ताओं ने भी भड़ास निकालते हुए एक-दूसरे पर हाथ साफ किए। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि तय कार्यक्रमानुसार जिला पंचायत सदस्य के टिकट बंटवारे के लिए कस्बा के शिव मंदिर में भाजपाई जुटे। पर्यवेक्षक पवन सिंह के सामने वार्ड 37 के लिए डॉ. राम लड़ैते कुशवाहा और अवनीश सिंह ने दावेदारी रखी। बाद में अवनीश सिंह ने कुशवाहा के समर्थन में नाम वापस लेकर उनका नाम पक्का करने की सहमति जता दी। इस तरह वार्ड 37 से डॉ. राम लड़ैते कुशवाहा का नाम टिकट के लिए फाइनल कर दिया गया। इसके बाद नंबर आया वार्ड 36 से नाम फाइनल करने का। इस वार्ड से प्रताप सिंह और छोटे लल्लू सिंह ने दावा पेश किया। इस दौरान दोनों के बीच सदस्यता की अवधि को लेकर मन-मुटाव उभरना शुरू हो गया। बात बढ़ी तो दोनों में धक्का-मुक्की और उसके बाद हाथापाई शुरू हो गई।
चूंकि प्रताप सिंह के समर्थक अधिक थे, इसलिए उनका आक्रोश सातवें आसमान पर जा पहुंचा और पहले प्रताप सिंह ने बाद में उनके समर्थकों ने छोटे लल्लू सिंह की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि प्रताप सिंह के भी दो-चार हाथ पड़ गए, लेकिन उनका पलड़ा भारी ही रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य लोकपाल यादव, ब्लाक प्रमुख लालाराम यादव, विजय सिंह आदि के सहयोग से दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। अभी इस वार्ड से किसी के नाम की सहमति नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें