फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय की टक्कर से  बाइक सवार की मौत

Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
नीलगाय की टक्कर से  बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रोड पर अचानक नीलगाय के आ जाने से बाइक सवार बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका। बाइक नीलगाय से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, इससे घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव आंवा बुजुर्ग निवासी 30 वर्षीय राजेश गंगवार गांव से लगभग 15 वर्ष पूर्व बिलसंडा चला गया था। वह बिलसंडा में ही रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता था। शनिवार को राजेश किसी काम से बाइक से पुवायां गया था। वापसी में वह मां और पिता से मिलने गांव आंवा जा रहा था। पुवायां बंडा रोड पर टेड़ा पुल के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। इस पर राजेश बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका। बाइक नीलगाय से टकराने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। जानकारी घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। राजेश की मौत से पत्नी ज्ञानदेवी, मां मायादेवी, पिता रतनलाल और दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
खड़े ट्रक में रोडवेज बस घुसी, चार जख्मी
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी में गोला रोड पर मैलानी क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक रोडवेज बस खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से बहराइच जा रही रोडवेज बस मैलानी क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में रोडवेज में सवार बहराइच के मिल्की जोत निवासी 30 वर्षीय बुद्धा लाल, इनके साथ छंगा लाल, प्रदीप शुक्ला और बरेली के बहेड़ी क्षेत्र निवासी अंसार अहमद घायल हो गए। डॉक्टरों के मुताबिक बद्धा लाल की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें