फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपति समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात आठ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चा घायल हो गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर इन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जठिउरा के रहने वाले प्रभुदयाल के 23 वर्षीय पुत्र अनिल पत्नी उर्मिला और एक वर्षीय पुत्र गोली के साथ अपने बहनोई गांव पिगरी से बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे बाइक निगोही-तिलहर मार्ग के डड़िया बाजार पहुंची ही थी कि सामने से तेज गति से आ रही मार्शल कार की लगी टक्कर से बाइक मार्ग पर घसिटती चली गई। बाइक सवार अनिल, उसकी पत्नी उर्मिला और एक वर्षीय पुत्र गोली घायल हो गए। इस दौरान कार सवार भाग जाने में कामयाब रहा। ग्रामीणों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें