फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद क्लीनिक पर की तोड़फोड़

Tue, 03 Nov 2015 12:11 AM IST
मीरानपुर कटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक महिला की मौत के बाद भड़के घरवालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में तोड़फोड़ कर कथित डॉक्टर की पिटाई कर दी। परिजनों का गुस्सा शांत होने के बाद मामला रफादफा हो गया।
विज्ञापन

गांव पिपरी खुर्द निवासी 60 वर्षीय पुत्तन देवी की रविवार की तबियत खराब होने पर घरवाले उन्हें रात करीब दो बजे स्टेशन के नजदीक एक क्लीनिक पर लेकर आए। कथित डॉक्टर ने बीमारी समझने के बाद महिला का इलाज शुरू कर दिया। करीब चार घंटे तक इलाज चलने के बाद भी महिला की हालत में कोई सुधार न होता देख कथित डॉक्टर ने हाथ खड़े कर मरीज को कहीं और ले जाने की सलाह दी। तब महिला के परिजन उन्हें इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर चले, लेकिन शहर पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क गया। तब वापस आकर उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही कथित डाक्टर को  भी पिटाई लगा दी। बाद में गुस्सा शांत होने पर वह शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें