फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी आ रहे अधिवक्ता को पीटकर लूटा

Thu, 01 Dec 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर गांव से बाइक से तिलहर कचहरी आ रहे एक अधिवक्ता से घात लगाए बैठे लोगों ने असलहों के बल पर मारपीट की। आरोप है कि मोबाइल, अंगूठी तथा बाइक के कागज आदि लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव चकबकैनियां निवासी अधिवक्ता सुरेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह रोज की तरह बुधवार को गांव से बाइक से तिलहर तहसील आ रहे थे। सुबह करीब दस बजे जब वह गंाव रटा के पास रतूली पुलिया के पास पहुंचे, तभी उनकी गांव सभा के गांव सफौरा के निवासी अजयपाल सिंह, सेठपाल सिंह, बेचे सिंह तथा रामऔतार ने असलहों के बल पर बाइक रोक ली। कहा कि तू प्रधानी के चुनाव में बहुत बनता था आज तुझे सबक सिखा देंगे कहते हुए सभी हमलावर हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान इन लोगों ने जेब में रखे 1130 रुपये, मोबाइल, सोने की अंगूठी तथा बाइक के कागज लूट लिए। इस दौरान कुछ लोगों के आ जाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल दयाचंद्र शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ करते हुए अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें