फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम वित्त से लगाई जमीन दिलाने की गुहार

Mon, 08 Jun 2015 08:48 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र के गांव घूरखेड़ा के रहने वाले बुजुर्ग मनोहर लाल की पैत्रिक जमीन का फर्जी बैनामा एक रिश्तेदार महिला ने करा लिया। गांव में जुटी पंचायत को जमीन हड़पने वालों ने ठेंगा दिखाने के साथ जमीन स्वामी को धमकाया। थाने से कोई मदद नहीं मिलने पर मनोहर सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव से जमीन दिलाने की गुहार की।
विज्ञापन

मनोहर लाल के साथ आए उनके बेटे फूलचंद्र ने एडीएम को बताया कि उनके पिता निवाड़ी गांव में एक रिश्तेदारी में गए थे। वहां से रिश्तेदार उनका बेहतर इलाज कराने के बहाने पिता मनोहर लाल को कचहरी ले गए और उनके नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज जमीन का बैनामा अपनी पत्नी के पक्ष में करा लिया। जानकारी होने पर रिश्तेदार से जमीन की कीमत मांगी तो उसने भगा दिया।
फूलचंद्र के अनुसार जमीन वापस पाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई, लेकिन रिश्तेदार ने पंचायत का फैसला मानने से इनकार कर दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि जमीन हड़पने वाला रिश्तेदार दबंग व्यक्ति है और इस तरह की धोखाधड़ी पहले भी कई लोगों से कर चुका है। इस संबंध में एडीएम श्रीवास्तव ने निगोही के एसओ को प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें