कस्बे के मोहल्ला नरायनपुर निवासी सुरेंद्र गुप्ता की पत्नी पूनम सोमवार सुबह खाना बना रही थीं। अचानक गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गई। इसमें उनका पांच माह का बच्चा ऋषि गंभीर रूप से झुलस गया। शोर होने पर मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। परिवार के लोग बालक को सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बरेली भेज दिया। झुलस कर गंभीर घायल हुए रिषी का सोमवार को अन्न प्रासन संस्कार होना था। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक हुई घटना से खुशी का माहौल दुख में बदल गया। ऋषि के घायल होने से मां और परिवार के अन्य लोग बेहद परेशान हैं।