फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामारी ने छीनी सत्तार के परिवार की खुशियां

Tue, 17 Feb 2015 12:24 AM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली कसबे में 19 दिसंबर को मैक्स और ट्रक की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत के साथ ही तमाम लोग गंभीर घायल हुए थे। इनमें से एक खुटार के गांव टाह खुर्द कलां के हाफिज अब्दुल सत्तार भी थे। सत्तार का परिवार हादसे के बाद इलाज में अपना सब कुछ गंवा चुका है।
विज्ञापन

अब्दुल सत्तार गांव रामपुर कलां में जनरल स्टोर की दुकान करते थे। इससे परिवार की गुजर होती थी। हादसे के समय वह दुकान का सामान लेकर वापस घर आ रहे थे, लेकिन सिंधौली में हादसा हो जाने पर उनके गले, सिर आदि में गंभीर चोटें आई थीं। परिवार के लोगों ने उन्हें पहले बरेली और बाद में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज में लगभग सात लाख रुपये की रकम लग जाने से परिवार की सारी जमा पूंजी खत्म होने के साथ ही भारी कर्ज चढ़ चुका है।
परिवार के लोग उन्हें घर ले आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार सत्तार याददाश्त खो चुके हैं। उनकी दिमागी हालत ठीक होने में कितना वक्त लगेगा इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। वह अपने कपड़े फाड़ने लगते हैं और खुद ही शरीर को नोचना शुरू कर देते हैं। इस कारण दो लोग हर समय उनके पास रहकर निगरानी करते हैं। हादसे ने उनकी पत्नी सेमबरी बेगम, पुत्री आठ वर्षीय इरम, पुत्र अनस और असद की खुशियां छीन ली हैं। सत्तार के भाई आदि ने इलाज में पूरी मदद की, लेकिन अब इलाज के लिए और रुपयों की दरकार है। परिवार के लोग सरकार से मदद की उम्मीद लगाए थे, लेकिन हादसे के लगभग दो माह होने जा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से वह बेहद परेशान हैं। एसडीएम लालबहादुर का कहना है कि सत्तार के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें