रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कांट क्षेत्र के गांव किशुरिहाई निवासी रामप्रवेश की बेटी तारा की 19 अप्रैल को फर्रुखाबाद से बारात आने को है। शनिवार को परिवार वाले तिलक चढ़ाने गए थे। वहीं से उनका 24 वर्षीय बेटा सुभाषपाल अपने चचेरे भाई आलोक के साथ बाइक से अपनी ससुराल शादी का निमंत्रण देने गया था। वहां से वापस लौटते थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव मिर्गापुर के पास शाम शाम करीब चार बजे उनकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गईञ हादसे में घायल दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। आलोक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं थाना जलालाबाद क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर टेंपो पलटने से क्षेत्र के गांव राजपुर नगला निवासी प्यारेलाल की 50 वर्षीय पत्नी ओमवती, उनकी रिश्तेदार 35 वर्षीय चंद्रकली पत्नी नत्थू, और ब्रजपाल की 18 वर्षीय बेटी राजकुमारी घायल हो गई। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओमवती को मृत घोषित कर दिया।