फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बूचड़खाना पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2017 12:15 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना सदर बाजार पुलिस ने रविवार तड़के महमंद जलालनगर में एक मकान में छापेमारी कर यहां पशु काट रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने मौके से पशु काटने के उपकरण और 1.2 क्विंटल मांस भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस मकान में कई सालों से बूचड़खाना चल रहा था। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा है।
विज्ञापन

सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि महमंद जलालनगर में मोहम्मद शफीक के मकान में बूचड़खाना चल रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने छापा मारा तो वहां भैंस काटकर मांस को पॉलीथिन में पैक किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर मकसूद, मतलूब और तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया। मौके से कुल्हाड़ी, छुरे, गंड़ासे आदि के अलावा एक क्विंटल बीस किलो मांस बरामद किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह लोग चोरी छिपे काफी समय से घर में बूचड़खाना चला रहे थे। यह लोग शहर के अलावा आसपास जिलो में भी मांस की सप्लाई करते थे। बरामद मांस को गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें