शनिवार दिन में करीब 11 बजे एआरटीओ शेखर ओझ हरदोई
बाईपास पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि रोड से दिखने में ओवरलोड
ट्रक निकला। उसको रुकने का संकेत किया तो चालक ने ट्रक भगा दिया। एआरटीओ ने
उसका
पीछा किया तो चालक हिंदुस्तान ढाबे के पास ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक की
तिरपाल हटाकर देखा गया तो उसमें दो पश्ाु थीं। ट्रक के बीच में पटले लगाकर दो
मंजिला बनाकर गाय भरी हुई थी। पशु तस्करों ने पशुओं
के नीचे दो फिट
मिट्टी डाल रखी थी ताकि किसी को पशुओं के खुरों से आवाज न आये और ट्रक के
ऊपर लकड़ी से जाल बनाकर उस पर तिरपाल डाल रखा कि किसी को कोई शक न हो।
ट्रक की विल्टी बिलासपुर से ग्वालियर धागा ले जाने की बनी हुई थी। बाद में
ट्रक में लगभग 55 पशु निकले जिसमें एक गाय मृत निकली जिसे पुलिस ने
पोस्टमार्टम कराकर दफना दिया और बाकी पशु ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिए गए।
पकड़ने वाली टीम में एआरटीओ शेखर ओझा, सिपाही आदित्य सुशील, असलम, राजीव
सिंह, लोग मौजूद रहे।