फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक की मौत, 15 घायल

Sat, 28 Mar 2015 11:31 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना कांट क्षेत्र में जलालाबाद रोड पर शनिवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली के सामने आकर कार ने कट मारा। इससे हड़बड़ी में ट्रैक्टर ड्राइवर संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामूली घायलों को कांट सीएचसी में उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के गांव सफ्तयारा निवासी महावीर की पत्नी शकीना की शनिवार को मौत हो गई। गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से ढाई घाट पर अंतिम संस्कार करने गए थे। लौटते समय कांट में पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। इसमें ट्रैैक्टर-ट्राली में सवार हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव पकरा निवासी 55 वर्षीय मनोहर लाल, गांव सफ्तयारा निवासी 15 वर्षीय अनिल, 45 वर्षीय रामकुमार और 55 वर्षीय सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने मनोहर लाल को मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया।

बाइक टकराने पर दो पक्ष भिड़े, कई घायल
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव मुड़िया नगला नाथ निवासी जीशान, भांजे मोहसिन और नौकर मुमताज के साथ बाइक से शनिवार शाम चार बजे जलालाबाद कस्बे आ रहे थे। सामने से इसी गांव तीन व्यक्ति एक बाइक पर सवार से इनकी बाइक में टक्कर हो गई। इस पर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी, तभी खेतों में काम कर रहे एक पक्ष के लोग आ गए और मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के जीशान, मोहसिन और मुमताज घायल हो गए। इसमें मुमताज का सिर फट गया। उसे पुलिस ने स्थानीय अस्पताल भेजा है। जीशान ने छह लोगों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें