फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में बाद भी हत्थे नहीं चढ़े पप्पू के हत्यारे

Sat, 16 Jan 2016 11:37 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मजीदपुर के पप्पू श्रीवास्तव की पुवायां में नखासा बाग के पास हेयर कटिंग की दुकान है। 18 दिसंबर की शाम सात बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहले ही एक पेट्रोल पंप के पास घात लगाए अज्ञात लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। 19 दिसंबर को एसपी बबलू कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने सीओ और एसएसआई सुनील कुमार विश्नोई को घटना का जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था, बाद में दो लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गांव मजीदापुर के तीन लोगों को पुलिस ने लगभग 10 दिन तक हिरासत में रखा। उनसे तमाम बार पूछताछ भी की गई, लेकिन पुलिस को पप्पू की हत्या से संबंधित कोई जानकारी हाथ नहीं लग सकी। हत्या के लगभग एक माह बाद भी पुलिस को पप्पू की हत्या में शामिल हत्यारों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें