फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में अधिवक्ता पर झोंका फायर

Sat, 16 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते तहसील के एक अधिवक्ता पर पड़ोसियों ने तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि फायर मिस होने से वह बाल-बाल बच गया। शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास में केस दर्ज किया है ।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के पूरे तिलकराम निवासी अजय शुक्ल तहसील में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से लालगंज सीएचसी आए थे। आरोप है कि इस दौरान गांव के स्वामीनाथ गुप्ता, अरुण गुप्ता आदि के साथ बाइक से वहां पहुंच गए। हमलावरों ने तमंचा निकाला और अधिवक्ता के कनपटी पर सटा कर फायर कर दिया।

 लेकिन गनीमत रही कि फायर मिस हो गया और अधिवक्ता की जान बच गई। अधिवक्ता पर हमले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में भारी संख्या में लोग जुट गए। भीड़ जुटती देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद अधिवक्ता अजय शुक्ल कोतवाली पहुंचे और स्वामीनाथ गुप्ता समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के  प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें