क्षेत्र के गांव भूड़खेड़ा में रहने वाले 40 वर्षीय मंजेश यादव अपनी पत्नी गीता के साथ शनिवार शाम थाने से शिकायत करके बाइक से घर वापस लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर घात लगाए कुछ लोगाें ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गीता के शोर मचाने पर मंजेश के पिता विजेंद्र बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। घायलों को तिलहर अस्पताल ले जाया गया, जहां मंजेश की गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, यहां से भी डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। बरेली पहुंचने से पहले मंजेश ने दम तोड़ दिया। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव भूड़खेड़ा के रहने वाले मंजेश सिंह का गांव के ही हरपाल व जयपाल से दरवाजे के निकास को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को वह पत्नी गीता देवी के साथ मामले की शिकायत लेकर थाने आया था। शिकायत करके वह बाइक से गांव लौट रहा था, तभी गांव के निकट प्राथमिक स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठे हरपाल, जसपाल, विनोद, रंजीत ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मंजेश पर ताबड़तोड़ वार करने लगे। गीता के शोर मचाने पर मंजेश के पिता विजेन्द्र सिंह उसे बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर उन्हें भी घायल कर दिया। घायल पिता-पुत्र को तिलहर अस्पताल लाया गया, जहां मंजेश की हालत गंभीर होने उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर परिवार वाले मंजेश को बेहतर इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, बरेली में सेटेलाइट बस अड्डा के पास मंजेश ने दम तोड़ दिया। गीता देवी की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हो गया। थाने पर मृतक की पत्नी गीता देवी की ओर से चारों आरोपियों के विरूद्ध रिपेार्ट दर्ज करा दी गई है।
शिकायत मिलने पर आरोपी को भेजा था जेल
पुलिस के मुताबिक हरपाल द्वारा मंजेश के खेत में दरवाजा खोलने को लेकर हुए विवाद में शिकायत मिलने पर 31 जनवरी को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया था। चार दिन बार हरपाल जमानत पर जेल से छूटकर आया था।
परिवार वालों का आरोप पुलिस लापरवाही से हुई हत्या
मंजेश के परिवार वालों के मुताबिक पिछले आठ महीने से जमीन पर कब्जे को लेकर मंजेश और हरपाल का विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत कई बार पुलिस में की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की, जिससे उनके हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने मंजेश की हत्या कर दी।
हत्या का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
- नरेंद्र यादव, एसओ कटरा