भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना आरसी मिशन के मोहल्ला नई बस्ती रेती निवासी शिव शंकर सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की उसकी दूसरी पत्नी मंजू देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसओ जय शंकर सिंह ने बताया कि पांच अप्रैल को शिवशंकर का शव घर के बाहर मिला था। मामले में मृतक के पुत्र विवेक की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को आरोपी मृतक की दूसरी पत्नी मंजू को एसआई दिलीप कुमार ने हरदोई बाईपास चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मंजू ने बताया कि उसका दीपक नाम के किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शिवशंकर का कुछ रुपया दीपक के ऊपर आ रहा था। इसी साजिश के चलते मंजू उसे प्रताड़ित करती थी। इसी गम में शिवशंकर ने आत्महत्या कर ली। ब्यूरो